आज की इस भागदौड़ भरी दुनिया में, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार करने के लिए समय निकाल पाना अपने-आप में एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, खासकर व्यस्त दिनों में। अगर आप आसान और झटपट बनने वाली डिनर रेसिपी की तलाश में हैं, जिसमें स्वाद से भी कोई समझौता न हो, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि ये स्वादिष्ट और पौष्टिक झटपट बनने वाली डिनर रेसिपी व्यस्त दिनों में आपका बहुत-सा समय बचाने वाली हैं!
व्यस्त दिनों में तुरंत बनने वाले स्वादिष्ट और पौष्टिक रात्रि भोज व्यंजन
ये झटपट डिनर रेसिपी उन पेशेवरों के लिए एक बहुत ही अच्छा समय रक्षक शाबित हो सकता हैं जिनके पास अक्सर समय की कमी रहती है लेकिन फिर भी वे घर पर बने खाने का आनंद लेना चाहते हैं। सरल सामग्री और आसान चरणों के साथ, ये रेसिपी आपको कुछ ही समय में एक संतोषजनक और झटपट डिनर बनाने में मदद कर सकती हैं।
- चेरी टमाटर के साथ पेस्टो पास्ता: पेस्टो पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले पैकेज पर दिए निर्देशों के अनुसार पास्ता उबालें। एक पैन में, स्टोर से खरीदे गए पेस्टो सॉस के साथ चेरी टमाटर को भून लें। पके हुए पास्ता को पेस्टो और टमाटर सॉस में मिलाएँ। ताज़ी तुलसी और कद्दूकस किए हुए परमेसन चीज़ से सजाएँ। और लीजिए, आपका पेस्टो पास्ता बनकर के तैयार हैं।
- ग्रिल्ड चिकन सलाद: चिकन ब्रेस्ट पर नमक, काली मिर्च और अपने पसंदीदा मसाले डालें। चिकन को तब तक ग्रिल करें जब तक वह पक न जाए। सलाद के पत्ते, चेरी टमाटर, खीरे और जैतून आदि मिलाएँ। ग्रिल्ड चिकन को स्लाइस करें और सलाद के ऊपर रखें। बाल्समिक विनेगरेट से सजाएँ। इसमें मुश्किल से आपके 5-10 मिनट लगेंगे या फिर मोटा-मोटी तौर पर कहूँ तो ज्यादा-से-ज्यादा 15 मिनट।
- सब्जियों के साथ स्टर-फ्राइड टोफू: टोफू के टुकड़ों को एक पैन में सुनहरा भूरा होने तक भूनें। कटी हुई शिमला मिर्च, ब्रोकली (हरी गोभी) के फूल और सफल मटर डालें। सोया सॉस, लहसुन और अदरक डालकर या फिर पके हुए चावल या क्विनोआ के साथ गर्मागर्म परोसें।
मेरा मानना हैं कि, एक पेशेवर के रूप में कई जिम्मेदारियों को संभालते हुए, झटपट डिनर रेसिपी का संग्रह होना बहुत ज़रूरी है। ये रेसिपी न केवल जल्दी बनने वाली हैं बल्कि इन्हें बनाना भी आसान हैं और ये आपका बहुत-सा समय भी बचाती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि आप व्यस्ततम दिनों में भी संतुलित भोजन खा रहे हैं।
अधिक रेसिपी विचारों और प्रेरणा के लिए, ऊपर मेरी दृश्य मार्गदर्शिका अवश्य देखें!
इन झटपट बनने वाली डिनर रेसिपीज को अपनी व्यस्ततम जीवन शैली में शामिल करने से न केवल आप अपना बहुत सारा कीमती समय बचा सकते हैं बल्कि इस तरह आप घर के बने ताजा खाने का भी आनंद ले सकते हैं।
इसी के साथ मैं तरुण प्रताप सिंह आपसे लेता हूँ विदा। कल फिर से मैं लेकर के आऊंगा आप सभी के लिए एक और नई रेसिपी और रेसिपी आइडियाज। तब तक के लिए स्वस्थ रहे, खुश रहे और मुस्कुराते रहे। टाटा! गुड-बाय! सायोनारा!






