घर पर स्वादिष्ट जापानी (日本語) स्टाइल वेज सुशी (寿司) कैसे बनाएं? | How to Make Delicious Japanese (日本語) Style Veg Sushi (寿司) at Home

क्या आप शाकाहारी हैं और अपने घर के खाने में जापानी स्वाद का स्पर्श जोड़ना चाहते हैं? अब और मत सोचिए, क्योंकि इस गाइड में, मैं आपको चरण-दर-चरण एक ऐसी प्रक्रिया के बारे में बताऊंगा कि घर पर स्वादिष्ट जापानी स्टाइल वेज सुशी कैसे बनाएं

सामग्रियाँ

सुशी बनाना शुरू करने से पहले, सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित सामग्रियाँ तैयार हो:

सामग्रियाँ
सुशी चावल
नोरी समुद्री शैवाल शीट्स
आपकी पसंद की मिश्रित सब्जियाँ (जैसे, खीरा, एवोकाडो, गाजर, आदि)
चावल सिरका
चीनी
सोया सॉस
वसाबी
अचारी अदरक

बनाने के चरण

अब जब हमने अपनी शाकाहारी जापानी सुशी के लिए ज़रूरी सभी सामग्री एकत्र कर ली है, तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं।
  • चरण:- 1) सबसे पहले, सुशी चावल को अच्छी तरह से धो लें और पैकेज पर दिए निर्देशों के अनुसार उन्हें पकाएं।
  • चरण:- 2). दूसरे चरण में, एक अलग छोटे कटोरे या अन्य बर्तन में चावल का सिरका, चीनी और एक चुटकी नमक मिलाएं और फिर तैयार मिश्रण को पके हुए चावलों के साथ अच्छे से मिलाएं और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • चरण:- 3). अब जब तक सुशी चावल ठंडा हो रहे है, तो आइए, तब तक अपनी शाकाहारी सुशी के लिए सब्ज़ियाँ तैयार कर लेते है। अपनी पसंद की सब्ज़ियों को पतली पट्टियों में काटें ताकि जब आप उन्हें सुशी चावल के साथ रोल करें तो वे उसमें अच्छी तरह से सेट हो जाएँ।
  • चरण:- 4). यहां ब्लॉग में मैंने उदाहरण के लिए एवोकाडो, ककड़ी और गाजर का उल्लेख किया है, लेकिन जब आप खुद से यह रेसिपी बनाएंगे तो आप अपनी पसंद की सब्जियों का उपयोग कर सकते हैं।
  • चरण:- 5). बांस से बनी सुशी चटाई लें और उस पर नोरी/समुद्री शैवाल की एक शीट रखें। अब इस नोरी शीट पर समान रूप से सुशी चावल की एक पतली परत फैलाएं। चावल के बीच में आपने जो सब्ज़ी की पट्टियाँ काटी हैं उन्हें रखें। सुशी चटाई को सुशी के साथ कसकर रोल करें। रोल को छोटे टुकड़ों में काटने के लिए सावधानी से एक तीखी धार वाले चाकू का उपयोग करें।
Image Credit | Canva

परफेक्ट वेज सुशी के लिए प्रो टिप्स

सुशी बनाते समय चावलों को हाथ में चिपकने से बचाने के लिए अपने हाथों को नम रखें या फिर हाथों को कवर करने के लिए ग्लव्स या पन्नी का इस्तेमाल करे, जिससे कि सुशी चावल आपके हाथों में न चिपके।

हालाँकि, जापान में पारंपरिक तौर पर सुशी को वसाबी (हॉर्सरैडिश नमक पौधे से बनी एक तीखी-हरी चटनी या एक जड़ वाली सब्जी) और ग्रीन टी के साथ परोसा जाता है, लेकिन आप इसे सोया सॉस या अचार वाले अदरक के साथ भी परोस सकते हैं।
    
    अब जब आप घर पर जापानी शैली की शाकाहारी सुशी बनाने की कला में निपुण हो गए हैं, तो इस स्वादिष्ट और स्वस्थ व्यंजन से अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को प्रसन्न करें और उनके बीच अपना एक अच्छा इम्प्रैशन जमाय।

जापान में सुशी के साथ मेरी अपनी बचपन की यादें

मुझे आज भी याद है कि जब मैं बचपन में अपने मामा के साथ जापान घूमने के लिए गया था, तब मैं शाकाहारी था, आज भी हूँ और वहाँ शाकाहारियों के लिए कुछ शाकाहारी ढूँढना मुश्किल है, खासतौर से तब जब आप पहली बार जापान घूमने गए हो या फिर घूमने के योजना बना रहे हो। उन्होंने मेरे लिए ताइयाकी (मछली के आकार का केक) खरीदा और बिलकुल, सुशी भी।

मेरा सुझाव

शाकाहारी भोजन में जापानी स्वादों को शामिल करने से आपके पाककला के रोमांच में एक रोमांचक मोड़ आ सकता है।

    आराम से बैठकर अपने घर के जापानी भोजन का स्वाद लें और जापानी मांसाहारी भोजन को शुद्ध शाकाहारी भोजन में बदलें...खासतौर से अगर आप शाकाहारी है और मांस-मदिरा आदि से परहेज करते है तो!

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने